नीट परीक्षा से पहले केंद्रों पर होगी सफाई, फॉगिंग की तैयारी
कटिहार, अप्रैल 29 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में तीन मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) -2026 परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने नगर आयुक्त, नगर निगम कटिहार को पत्र भेजकर सभी निर्धारित केंद्रों पर साफ-सफाई और फॉगिंग कराने का अनुरोध किया है।डीईओ ने कहा कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में परीक्षार्थियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्रों के भीतर और बाहर स्वच्छ वातावरण रहना जरूरी है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने नगर निगम से परीक्षा तिथि से पूर्व सभी केंद्रों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।कटिहार यह भी पढ़ें- नीट यूजी 2026...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.