नीट परीक्षा रद्द होने से दुखी दिल्ली की छात्रा ने खुदकुशी की
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में गुरुवार रात को नीट परीक्षार्थी छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों ने दावा किया कि नीट परीक्षा रद्द होने के बाद से वह बेहद दुखी थी। उन्होंने इसे ही मौत की वजह बताया है। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अंशिका पांडेय परिवार के साथ लाल बाग इलाके में रहती थी। परिवार में पिता इंद्रधर पांडेय, मां और दो भाई-बहन हैं। अंशिका दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी और इस साल तीसरी बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी। गुरुवार रात वह अपने कमरे में गई और पंखे के सहारे चुन्नी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसी परिवार ने खिड़की से अंशिका को लटके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.