नीट परीक्षा रद्द होना केंद्र सरकार की विफलता : अरविंद
औरंगाबाद, मई 15 -- गोह, संवाद सूत्र। सपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जेपी सेनानी अरविंद पांडेय ने नीट परीक्षा रद्द किए जाने को केंद्र सरकार की विफलता बताया है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाओं से उनके भविष्य पर खतरा मंडराने लगता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियां गंभीर चिंता का विषय हैं। अरविंद पांडेय ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पद से इस्तीफा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक मामले में झामुमो ने किया केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन यह भी पढ़ें- 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम; 14 जून तक आएंगे एडमिट कार्ड; नीट री-एग्जाम की बड़ी बातें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.