नीट परीक्षा में 601 अंक लाकर चांदपुरा के आयुष कुमार ने बढ़ाया गांव और जिले का मान
बेगुसराय, जुलाई 18 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। सदर प्रखंड के चांदपुरा गांव निवासी राकेश कुमार एवं रानी देवी के पुत्र आयुष कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 601 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अपनी सफलता का श्रेय आयुष ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समाज के आशीर्वाद को दिया। कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के निरंतर सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। आयुष के पिता राकेश कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सब-इंस्पेक्टर हैं जबकि उनकी माता रानी देवी गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन पूजा कुमारी उत्तराखंड में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है। बहन से प्रेरित होकर ही आयुष ने चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। आयुष की सफलता से पूरे चांदपुरा गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.