खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि नीट पेपर लीक के विरोध में प्रखंड कांग्रेस कमिटी,गोगरी (ग्रामीण) ने महेशखूंट चौक पर शुक्रवार को केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। प्रखंड कांग्रेस कमिटी, गोगरी के तत्वावधान में प्रखंड अध्यक्ष पवन चौरसिया के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महेशखूंट चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन एवं विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ.चंदन यादव ने कहा कि नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक को देश के लाखों-करोड़ों छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए केंद्र सरकार की मोदी सरकार कड़ी आलोचना की। डॉ. चंदन यादव ने कहा ठएएळ परीक्षा में पेपर लीक की घटना देश के लाखों मेहनती छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ अन्याय है। यह घटना मोदी सरकार की परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्...