मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- मीरापुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में ऑल इंडिया 4586वीं रैंक प्राप्त कर मुजफ्फरनगर जनपद में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मीरापुर के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र तहूर स्नान का विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने तहूर को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सम्मान समारोह में तहूर स्नान के पिता मोहम्मद वासिल ने पुत्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण ने तहूर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह भी पढ़ें- नैतिक ने नीट में हासिल की ऑल इंडिया 1089 रैंक सम्मान समारोह में तहूर स्नान ने अपनी सफल...