हरदोई, मई 3 -- हरदोई, संवाददाता। नीट परीक्षा रविवार को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। कुल 2389 अभ्यर्थियों में से 2318 ने परीक्षा दी, जबकि 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मो.राशिद बेनी माधव इंटर कॉलेज में 480 में से 466 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 480 में से 469 ने परीक्षा दी और 11 गैरहाजिर रहे। महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में 480 में से 470 उपस्थित रहे, जबकि 10 अनुपस्थित रहे। इसी तरह सीएसएन पीजी कॉलेज में 480 में से 456 अभ्यर्थी शामिल हुए और 24 अनुपस्थित रहे। आरआर इंटर कॉलेज में 240 में से 234 ने परीक्षा दी, जबकि 6 अनुपस्थित रहे। राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में 229 में से 223 छात्राएं उपस्थित रहीं और 6 अनुपस्थित रहीं। कुल मिलाकर सभी परीक्षा केंद्र...