मुरादाबाद, जुलाई 17 -- नीट-2026 के घोषित परिणाम में कुंदरकी क्षेत्र तीन मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी शिक्षक राजेंद्र कुमार के पुत्र दिशांत प्रजापति ने 597 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। वहीं डींगरपुर स्थित हबीबी पब्लिक इंटर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल ज़हीरुल इस्लाम के पुत्र खतीबुल इस्लाम ने 589 अंक हासिल कर परीक्षा पास की है। इसके अलावा ग्राम गुरेर निवासी मोहम्मद हसन के पुत्र मोहम्मद शाने रव ने 580 अंक प्राप्त कर सफलता पाई। तीनों छात्रों की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मोहम्मद फैसल ने नीट ...