नीट परीक्षा में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं हो : डीसी
चाईबासा, जून 20 -- चाईबासा,संवाददाता। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। 21 जून को दो केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 960 विद्यार्थी शामिल होंगे। उपायुक्त ने कहा कि नीट देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की त्रुटि, लापरवाही अथवा अव्यवस्था की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा से पूर्व केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सत्यापन करने, गोपनीय सामग्री के परिवहन एवं संधारण में निर्धारित प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- कदाचारमुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.