नीट परीक्षा में उत्तीर्ण हिमाद्री को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित
देहरादून, जुलाई 27 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कंडोली के राजीव नगर निवासी छात्रा हिमाद्री महरा को नीट यूजी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मेधावी छात्रा हिमाद्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मंत्री जोशी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से ही सफलता प्राप्त होती है। हिमाद्री महरा की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें विश्वास है कि वह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज प्रदेश और राष्ट्र का नाम भी रोशन करेंगी। उन्होंने छात्रा के माता पिता को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हिमाद्री के पिता भगवान सिंह महरा, माता हेमा महरा सहित अन्य लोग उपस्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.