नीट परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष तैयारी, बोकारो समेत प्रमुख केंद्रों पर रहेगी अतिरिक्त व्यवस्था
बोकारो, जून 19 -- 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बोकारो समेत विभिन्न प्रमुख परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा दिवस पर छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी रेल मंडलों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे की ओर से जरूरत के अनुसार विशेष रेलगाड़ियों के संचालन की योजना बनाई गई है। साथ ही नियमित रेलगाड़ियों को निर्धारित समय पर चलाने व उनकी लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें। रेलवे अधिकारियों को परीक्षा संबंधी यात्री दबाव का आकलन कर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.