नीट परीक्षा को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
पिथौरागढ़, जून 20 -- प्रकाश पांडे, पिथौरागढ़। नीट परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि परीक्षा केंद्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस द्वारा परीक्षा केंद्रों की नियमित निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।पिथौरागढ़ पुलिस ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। यह भी पढ़ें- कदाचारमुक्त वातावरण में नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.