देहरादून, जून 16 -- देहरादून। 21 जून को होने वाली नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की दोबारा परीक्षा को लेकर छात्रों में बढ़ते तनाव और घबराहट के बीच विशेषज्ञों ने अहम सलाह दी है। अन्वेशिका एजुकेशनल ट्रस्ट इंडिया के सीईओ और भौतिक विज्ञान के प्रो. आशीष कुमार पोरवाल ने कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा को लेकर घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन यदि इसे सही तरीके से प्रबंधित न किया जाए तो यह छात्रों की एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। प्रो. पोरवाल ने उम्मीदवारों को सलाह दी कि वे अपने दिमाग और शरीर को वास्तविक परीक्षा के माहौल में ढालने के लिए ठीक उसी समय (दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक) मॉक टेस्ट दें। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा को लेकर दिए विशेषज्ञ टिप्स यह प्रक्रिया छात्रों का स्टैमिना और आत्मविश्वास बढ़ाएगी। इ...