नीट परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रविवार को होने वाली नीट परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व तैयारियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- डीसी-एसपी ने नीट (यूजी) की परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.