नीट परीक्षा को लेकर अफसरों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सिद्धार्थ, जून 19 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में नीट परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को पुलिस लाइंस सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था,अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, परीक्षा केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नकल विहीन व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।परीक्षा यह भी पढ़ें- जिला में नीट यूपी परीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.