लखनऊ, जून 18 -- नीट की परीक्षा के लिए शासन और प्रशासन तो कड़ी तैयारी कर ही रहा है, उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल ने भी इसके लिए कमर कस ली है। परीक्षार्थियों की भीड़ बढ़ने पर आपात स्थिति में परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने की पूरी तैयार कर ली है। इस कड़ी में उसकी ओर से चारबाग स्टेशन पर चार रेक तैयार कर के खड़े कर दिए गए हैँ, जिन्हें शार्ट नोटिस में बिना किसी बाधा के चला दिया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के डिवीजनल ऑपरेटिंग विंग की ओर से यह तैयारी की गई है। आठ-आठ बोगियो के चार रेकों को यार्ड में तैयार खड़ा कर दिया गया है। इनके लिए इंजन और गार्ड की बोगी भी तैयार कर दी गई है। सभी के स्टाफ को हाई एलर्ट पर रखा गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार वैसे तो इन्हें 20 जून को चलाने की तैयारी है, लेकिन 19 जून को भी आवश्कता पड़ने पर चलाई जा सकती हैं। रूट अभी निर्ध...