जहानाबाद, जून 21 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि।रविवार को नीट परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। जहानाबाद में परीक्षा को लेकर चार केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा जांच एसपी कोटा किरण कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी सर्विलांस और विधि - व्यवस्था से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों की सघन समीक्षा की ।इस दौरान वे परीक्षा की शुचिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मौके पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को कड़े दिशा - निर्देश दे रहे थे। एक दिन पूर्व शनिवार को एसपी कोटा किरण कुमार ने पदभार ग्रहण किया था। अधिकारियों के साथ बैठ...