नीट परीक्षा की सुरक्षा पर एसएसपी की नजर, केंद्रों का किया निरीक्षण
हरिद्वार, जून 21 -- नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह स्वयं ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली तथा परीक्षा प्रक्रिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए और अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराया जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी पुलिस की विशेष निगरानी रही। हरिद्वार पुलिस ने परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए, जिससे अभ्यर्थियों और अभिभावकों में भरोसे का माहौल बना रहा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.