गोड्डा, अप्रैल 29 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। गोड्डा जिला में नीट की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया, डिस्ट्रिक सी०एम०एस०ओ०ई०, गोड्डा और पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय गोड्डा हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डीसी लोकेश मिश्रा और एसपी मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया एवं परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- नीट यूजी 2026 परीक्षा के दिन इन छोटी गलतियों से भी रद्द हो सकती है उम्मीदवारी; जानें ड्रेस कोड और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.