नीट परीक्षा एवं सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर झामुमो का प्रदर्शन
सिमडेगा, जुलाई 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नीट परीक्षा एवं सीबीएसई की मार्किंग में कथित गड़बड़ियों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर झामुमो ने झूलन सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव सफिक खान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया गया। प्रदर्शन में झामुमो के पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकालकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि देशभर के छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.