नीट परीक्षा आज, 1801 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बलरामपुर, मई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 को सकुशल एवं नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस तीन घंटे की परीक्षा में 1801 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की तरफ से व्यवस्था की गई है, जिससे भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- जिले में नीट यूजी की परीक्षा कल, तैयारियां पूरी जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एमएलके महाविद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.