नीट परीक्षार्थियों को रोडवेज और सिटी बस में आधा किराया
लखनऊ, जून 17 -- आगामी 21 जून रविवार को लखनऊ में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सफर में राहत की खबर हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को रोडवेज बस और ई सिटी बसों के किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। यह छूट 19 जून की रात बारह बजे से 21 जून की रात बारह बजे तक लागू रहेगी। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी बस कंडक्टर को देंगे। तभी परीक्षार्थियों को हॉफ किराये का टिकट जारी होगा। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी और लखनऊ के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि परीक्षार्थियों को आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से 28 शहरों के लिए बसों की सेवाएं मिलेंगी। यह भी पढ़ें- नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर जबकि लखनऊ में 22 मार्गों पर संचालित सिटी बसों की करीब 115 बस सेवाएं चलेंगी। बस अड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.