नीट परीक्षार्थियों के लिए चलेगी 21 को राउरकेला-टाटा स्पेशल ट्रेन
जमशेदपुर, जून 20 -- नीट 2026 परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन 21 जून को टाटानगर-राउरकेला के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। जोन से गुरुवार शाम चक्रधरपुर रेल मंडल में स्पेशल ट्रेन चलाने का पत्र आया है। इससे 21 जून की सुबह 05.10 बजे स्पेशल ट्रेन प्रस्थान करेगी, जो दिन में 09.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी। परीक्षार्थियों की सुविधा में रेलवे स्पेशल ट्रेन को मार्ग के हर छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव देगा, ताकि अभ्यर्थियों को राउरकेला व टाटानगर के बीच आवागमन में दिक्कत न हो। रेलवे के अनुसार, अभ्यर्थियों को सुविधा देकर उन्हें समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, लेकिन चक्रधरपुर मंडल से स्पेशल ट्रेन के टाटानगर से राउरकेला लौटने का दिन और समय की घोषणा नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- नीट के लिए रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.