मैनपुरी, मई 3 -- मैनपुरी। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी के बीच संपन्न कराई गई। जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में सख्ती इस तरह दिखी कि केंद्र के मैनगेट पर ही परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षार्थी साथ लाए बॉक्स, पानी की बोतल सहित अन्य सामानों को बाहर रखवाया गया। प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षार्थियों को तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। रविवारी को नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे शाम पांच बजे तक संपन्न कराई गई। 10 परीक्षा केंद्रों पर 3259 परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को शासन को पहले ही अलर्ट किया था। पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थी 10 बजे के बाद ही परीक्षा के...