नई दिल्ली, फरवरी 18 -- जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने जहानाबाद की नीट छात्रा मौत मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस कांड में बड़े लोग हैं। पुलिस पर काफी दबाव है। मामले की जांच में लीपापोती के प्रयास को जन सुराज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सीबीआई निष्पक्षता के साथ कांड की जांच करे। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि चुनाव में भले ही हार हो गई पर जन सुराज अपने सामाजिक-राजनैतिक दायित्वों से पीछे नहीं हटेगी। प्रशांत किशोर बुधवार को छपरा दौरे पर थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीट छात्रा की संदेहास्पद मौत मामले में सबसे पहले जन सुराज कार्यकर्ताओं ने पहल की। सरकार ने इसे आत्महत्या का मामला बताकर खारिज कर दिया था। लेकिन हम लोगों के द्वारा मामला उठाया गया तो एसआईटी गठित हुई और पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.