पटना, जनवरी 30 -- पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसके पीछे किसी तरह का दबाव, प्रताड़ना या लापरवाही तो नहीं रही। जिसे लेकर राज्य सरकार ने मामले की जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए उच्चस्तरीय बैठकें की हैं, ताकि जांच तेज और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ सके। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर इस मामले को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, पटना के आईजी, और मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने SIT से अब तक की जांच की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.