हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मई 27 -- पटना के चर्चित नीट छात्रा मौत केस में सीबीआई अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इस बीच पॉक्सो की विशेष अदालत में मंगलवार को पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले में सूचक पिता और मां ने शपथयुक्त बयान दाखिल किया है। कोर्ट में दाखिल बयान में रसूखदारों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मां और पिता ने कोर्ट में दाखिल बयान में दावा किया है कि नीट छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ और बचाने के नाम पर इलाज के दौरान डाक्टरों से उसकी हत्या करवा दी गई। प्रभावशाली लोगों के प्रभाव में सीबीआई और बिहार पुलिस की एसआईटी इस कांड की सही जांच नहीं कर लीपापोती कर रही है। पॉक्सो की विशेष अदालत के आदेश के बाद भी सीबीआई ने इस कांड में पीड़िता मां और पिता का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष नहीं करा रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट के सम...