जहानाबाद, फरवरी 18 -- नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की पटना में हुई मौत की जांच कर रही सीबीआई मंगलवार को फिर जहानाबाद पहुंची। दो दिन पहले मृतका के माता- पिता से घटना के बाबत जानकारी ली थी। सीबीआई टीम अपराह्न 3.15 बजे छात्रा के गांव पहुंची। मृतका के भाई का मोबाइल लेने के लिए सीबीआई उसे पैतृक घर से लेकर मखदुमपुर गई। वहां नबावगंज मोड़ के पास एक पान की गुमटी में मोबाइल मिला। सीबीआई की टीम को पान दुकानदार ने बताया कि 15 मिनट पहले छोटू नाम का लड़का मोबाइल रख गया है। मोबाइल मिलने के बाद सीबीआई की टीम फिर से शाम में 5.50 बजे पीड़िता के गांव पहुंची। वहां छात्रा के भाई से पूछताछ की। सीबीआई की टीम रात 8: 35 में निकल गयी। सीबीआई ने छात्रा के मामा को बुधवार को पटना स्थिति कार्यालय में जानकारी लेने के लिए बुलाया है। सीबीआई की टीम अचानक जहानाबाद पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.