जहानाबाद, जनवरी 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिवदेनी साव महाविद्यालय इकाई ने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद जिले की मेधावी छात्रा के साथ हुई अमानवीय यौन हिंसा एवं उसके बाद हुई संदिग्ध मौत की कड़ी निंदा की है। इसको लेकर अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला तथा दिवंगत छात्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिला संयोजक अमर कृति ने बताया कि यह घटना बिहार की हजारों बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान पर सीधा हमला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत मिलने के बावजूद प्रारंभिक जांच में सुसाइड का दावा करके मामले को दबाने की कोशिश की गई, जो अस्वीकार्य है। हॉस्टल प्रबंधन की घोर लापरवाही, संभावित साजिश एवं सुरक्षा व्यवस्था की पूर्ण अनुपस्थिति स्पष्ट है। यह केवल एक बेटी की मौत नहीं, बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.