नीट क्वालीफाई करने पर मझवार समिति ने प्रिया को दी बधाई
गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बेवरी के निवासी रामानन्द मझवार की बिटिया प्रिया मझवार ने नीट की परीक्षा 591 अंकों के साथ पास कर अपनी कैटेगरी रैंक में 288 वां स्थान हासिल किया है। मझवार समुदाय की बिटिया प्रिया मझवार की इस सफलता से मझवार समाज में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर मझवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चन्द मझवार ने समिति के पदाधिकारियों के साथ बेवरी प्रिया मझवार के आवास पर पहुंच कर प्रिया मझवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व मझवार समिति के जिला महामंत्री केएम मझवार, लाल बहादुर मझवार, सिंहासन मझवार, रामानन्द मझवार, हरिश्चन्द्र मझवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.