मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट को लेकर एसकएमसीएच में सख्ती बरती गई। नेशनल मेडिकल कमीशन के निर्देश के बाद छात्रों के कैंपस से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई थी। नेशनल मेडिकल कमीशन ने निर्देश दिया था कि नीट को देखते हुए 2 और 3 मई को मेडिकल के छात्रों को छुट्टी नहीं दी जाए। साथ उनपर कड़ी नजर भी रखी जाये। नीट में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा रोकने और मेडिकल छात्रों को इससे दूर रखने के लिए एनएमसी ने यह निर्देश दिया था। एसकेएमसीएच की प्राचार्य प्रो कुमारी विभा ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने छात्रों को कैंपस में रहने का निर्देश दिया था। कोई भी छात्र अपने हॉस्टल से बाहर नहीं निकले, इसकी निगरानी की जा रही थी। एनएमसी के निर्देश के मुताबिक छात्रों की छुट्टी भी कैंसिल कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.