वाराणसी, अक्टूबर 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पेपर लीक होने के बाद मई में नीट की प्रारंभिक परीक्षा रद्द होने के बाद घर से निकली छात्रा पांच माह बाद मध्यप्रदेश के दतिया में मिली। उसे चोलापुर पुलिस एवं एसओजी ने ढूंढकर परिजनों को सौंप दिया। दतिया भी वह छात्रा एक हॉस्टल में रहते हुए नीट की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, चोलापुर क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की छात्रा इस साल तीन मई को नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) में बैठी थी। उसे भरोसा था कि वह प्रवेश पा लेगी लेकिन पेपर लीक होने के चलते उक्त परीक्षा रद्द हो गई थी। पुन: परीक्षा की तारीख 21 जून तय हो गई लेकिन उसने परीक्षा नहीं दी। पेपर रद्द होने और परिवार की आर्थिक स्थित सही न होने से तनावग्रस्त छात्रा घर से निकल गई। उसके परिजनों ने 23 जून को चोलापुर थाने में गुमशुदगी क...