बोकारो, जुलाई 28 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पेटरवार में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर विद्यालय की पूर्व छात्रा राखी कुमारी को सम्मानित किया गया। विद्यालय की पूर्व छात्रा ने नीट परीक्षा सफलता हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। गौरतलब है कि राखी ने 720 में से 588 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 14249 तथा अपने कैटेगरी में 6598 रैंक हासिल किया है l इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रवि कांत सिंगला, प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने पूर्व छात्रा राखी कुमारी को डायरी, कलम एवं श्रीफल तथा उनके माता -पिता को अंग वस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। रवि कांत सिंगला ने कहा कि राखी कुमारी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की क...