फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एनटीए द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट पुन: परीक्षा को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। फरीदाबाद और पलवल के 29 केंद्रों पर नीट आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ते की टीम नजर रखेगी। केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू कर दी गई है। इस 200 मीटर के दायरे में नीट ड्यूटी में तैनात स्टाफ और केवल अभ्यर्थी ही दिखाई देंगे। स्मार्ट सिटी में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अपने स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर रहा है। उड़न दस्ते नियुक्त किए जा रहे हैं और कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं। दोनों जिलों को मिलाकर करीब 10 हजार अभ्यर्थी नीट परीक्षा में शामिल होंगे। नीट परीक्...