नीट के लिए राउरकेला-टाटानगर के बीच 21 को चलेगी स्पेशल ट्रेन
चक्रधरपुर, जून 20 -- चक्रधरपुर। एनईईटी-2026 के अध्यर्थियों के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से विशेष ट्रेन परिचालन की घोषणा की गई है। 21 जून को नीट-2026 के परीक्षा के लिए राउरकेला से टाटानगर के बीच एक विशेष ट्रेन चलेगी। जानकारी के अनुसार राउरकेला-टाटानगर परीक्षा स्पेशल ट्रेन राउरकेला से सुबह 05.20 को रवाना होगी और यह ट्रेन सुबह 09.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यह ट्रेन राउरकेला और टाटानगर के बीच आने वाले सभी स्टेशनों एवं हाल्ट में रुकेगी जिससे आसपास एवं दूर दराज के अंचलों से आने वाले अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि एनईईटी जैसे महात्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की यात्रा सुगम बनाने के लिए रेलवे की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष तैया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.