बलिया, जून 19 -- बलिया। नीट में परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेल महकमे ने प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के बीच दो दिन के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इसके अलावा वाराणसी सिटी स्टेशन पर तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी किया गया है। 20 एवं 21 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा और गोपालगंज के रास्ते चलाई जाएगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05162 परीक्षा स्पेशल ट्रेन 20 एवं 21 जून को प्रयागराज रामबाग से रात आठ बजे प्रस्थान कर रात 9.50 बजे बनारस, 11.15 बजे औड़िहार, रात 12.23 बजे गाजीपुर सिटी होते हुए रात 01. 24 बजे बलिया पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ-गोरखपुर के बीच चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 को यहां से 02:35 बजे छपरा, गोपालगंज, कप्तानगंज होते हुए सुबह नौ बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन...