नीट के बाद सीबीएसई रिजल्ट ने बढ़ाया मानसिक संकट
अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। युवा वर्ग इन दिनों परीक्षा प्रणाली के दोहरे मानसिक आघात से गुजर रहा है। पहले नीट-यूजी के पेपर लीक और री-टेस्ट की अनिश्चितता ने छात्रों को झकझोरा, फिर सीबीएसई 12वीं के अप्रत्याशित परिणामों और मूल्यांकन संबंधी विवादों ने हजारों छात्रों का आत्मविश्वास हिला दिया। सरकारी और निजी मेडिकल सेंटरों की मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी में बीते दो महीनों के दौरान 250 से अधिक छात्र अवसाद, घबराहट, अनिद्रा और पीटीएसडी जैसे लक्षणों के साथ इलाज के लिए पहुंचे हैं। विशेषज्ञ इसे परीक्षा व्यवस्था से उपजा गंभीर मानसिक स्वास्थ्य संकट मान रहे हैं। परीक्षा संबंधी तनाव अब अस्थायी चिंता से आगे बढ़कर मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर संकट का रूप लेता दिखाई दे रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी मानसिक स्वास्थ्य इकाइयों के संयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.