मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों को 2 और 3 मई को होने जा रही नीट की परीक्षा में किसी भी फर्जीवाड़े में शामिल होने से बचने की हिदायत दी है। एनएमसी ने एसकेएमसीएच सहित सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों को इस संबंधी निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कॉलेज प्रशासन इसकी निगरानी करे।नीट में गड़बड़ी की किसी भी कोशिश रोकने के लिए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को दो और तीन मई को छुट्टी नहीं दी जाएगी। एनएमसी ने इन दोनों दिन छुट्टी देने पर रोक लगा दी है। एनएमसी ने प्राचार्यों को भेजे पत्र में कहा है कि कई जगह से सूचना मिली है कि पिछली परीक्षाओं में नीट में हुई गड़बड़ी में मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र शामिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- NEET UG : किसी भी MBBS छात्र को नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.