नीट की परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग की व्यवस्था
हरिद्वार, मई 18 -- नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द होने से लाखों छात्रों और उनके परिवारों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार के छात्र भी इससे प्रभावित हुए। अब 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। छात्रों की चिंता को देखते हुए कोटा क्लासेस ने फ्री कोचिंग, काउंसलिंग और मनोवैज्ञानिक परामर्श देने का निर्णय लिया है। संस्थान संचालक रवि कुमार ने बताया कि कई छात्र परीक्षा रद्द होने के बाद परेशान होकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र, चाहे संस्थान से जुड़ा हो या नहीं, इस सुविधा का लाभ ले सकता है। यह भी पढ़ें- कैसे राजस्थान के शिक्षक ने पकड़ा NEET पेपर लीक का नेटवर्क; पढ़िए पूरी कहानी यह भी पढ़ें- एक महीने की तैयारी का सुनहरा मौका, बदल देगा परिणाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.