हजारीबाग, मई 2 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता रविवार को 3 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) 2026 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हजारीबाग में बेहतर ढंग से परीक्षा हो इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद किए गए हैं। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से जुड़े दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के आठ केंद्रों पर नीट यूजी की परीक्षा आज, प्रशासनिक तैयारी पूरी सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों...