नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी का शव फंदे पर लटका मिला
लखनऊ, सितम्बर 20 -- राजेंद्र नगर में किराए पर रहकर नीट की तैयारी कर रहे लखीमपुर खीरी के मैगलगंज धर्माखेड़ा गांव के पुष्पेंद्र कुमार सहाय (26) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। डालीबाग में रहने वाली नीट की ही तैयारी कर रही युवती ने पुष्पेंद्र का शव फंदे पर लटका देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। नाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने नाका पुलिस से मांग की है कि सहयोगी युवती से सख्ती से पूछताछ की जाए, क्योंकि खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं है। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि पुष्पेंद्र सहाय डेढ़ साल से राजेंद्र नगर में किराए पर रहता था। पुष्पेंद्र जहां रहता था। वहां पर कई दूसरे युवक भी किराए पर रहते हैं। डालीबाग में रह रही युवती भी नीट की तैयारी कर रही है। वह शनिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.