नीट का फर्जी प्रश्न पत्र बेचने में तीन आरोपितों की जमानत अर्जी खारिज
मुजफ्फरपुर, जुलाई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नीट का फर्जी प्रश्न पत्र बेचने के तीन आरोपितों की जमानत अर्जी जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के कोर्ट ने खारिज कर दी है। इसमें नगर थाना क्षेत्र के अमन कुमार उर्फ अमन गुप्ता, कन्हैया कुमार उर्फ मानस उर्फ मानव व हर्ष कनोडिया शामिल है। इन सभी के विरुद्ध सिकंदरपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी।इस मामले में जजुआर थाना क्षेत्र के रहने वाले मनीष कुमार की भी जमानत खारिज हो चुकी है। मालूम हो कि दो मई की रात सिकंदरपुर थाना के थानाध्यक्ष दुखी कुमार महतो ने बालुघाट वार्ड-17 चाकलेट फैक्ट्री स्थित एक मकान में छापेमारी कर मनीष को गिरफ्तार किया था। वह किराये के मकान में रहकर नीट के छात्रों को ठगने का काम करता था। उसके पास से चार मोबाईल व एक लैपटाप पुलिस ने जब्त की थी। जांच में पुलिस को पता चला कि वह टेलीग्राम पर एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.