नीट का पेपर लीक होने के तनाव में छात्र ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव
लखीमपुर खीरी, मई 14 -- Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। नीट का पेपर निरस्त होने के तनाव में छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र ने इस साल तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी। परीक्षा रद होने की वजह से वह काफी परेशान था। बुधवार की शाम को अपने गांव से लखीमपुर स्थित घर आ गया। इसके बाद परिजनों से उसने कोई बात नहीं की। गुरुवार की दोपहर उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली के रहने वाले अनूप मिश्रा का 20 वर्षीय बेटा ऋतिक कई सालों से नीट की तैयारी कर रहा था। इसी साल उसने तीसरी बार नीट की परीक्षा दी थी। अनूप ने बताया कि ऋतिक कहता था कि इस बार उसका पेपर अच्छा हुआ है। इस बीच नीट का पेपर लीक होने की सूचना मिली। जिससे वह परेशान था। पेपर लीक होने की बात उसे अंदर ही अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.