गंगापार, जुलाई 21 -- सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। रेड ईगल पब्लिक स्कूल, भिडरा के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं नीट एवं सीयूईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।विद्यालय की छात्रा वैभवी शुक्ला ने नीट-2026 में ऑल इंडिया रैंक 5866 प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। वहीं शाइस्ता परवेज ने ऑल इंडिया रैंक 13633 प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा विद्यालय के छात्र उत्कर्ष मिश्रा ने सीयूईटी परीक्षा में 900 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र अनुराग सिंह एवं अलीशान ने भी सीयूईटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। वि...