नीट और नेट में सफल मेधावियों का सम्मान
शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय जन विकास मंच भारत के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नीट-यूजी में सफल परौर निवासी अचल कश्यप और नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कलान निवासी अभिषेक बाबू का सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर मुनीश सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चंदेल और चौधरी विनोद यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दोनों मेधावियों के परिजनों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि अचल कश्यप ने 720 में 639 अंक हासिल कर सीमित संसाधनों में सफलता पाई, जबकि अभिषेक बाबू की उपलब्धि ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान अजय सिंह परमार, अतुल चतुर्वेदी, डॉ. जगदीश कश्यप, वीरभान सिंह, अवधेश सिंह, अनिल शर्मा, पवन सिंह और आनंद गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.