नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- NEET MDS Cut off : एमडीएस यानी मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी 2026 के लिए नीट की क्वालिफाइंग कट ऑफ कम कर दी गई है। इससे उन उम्मीदवारों को पोस्टग्रेजुएट डेंटल एडमिशन के लिए क्वालिफाई करने का एक और अवसर मिल गया है, जो पहले तय की गई मिनिमम कटऑफ को पार नहीं कर पाए थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए सभी तीन कैटेगरी की क्वालिफाइंग परसेंटाइल को 20.576 अंक कम कर दिया है। यह फैसला जनरल , आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और संबंधित श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों पर लागू होगा।NEET MDS 2026 Cut Off : नई नीट एमडीएस कटऑफ कैटेगरी- सामान्य (UR/EWS)- पहले क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल थे- 50, रिवाइज पर्सेंटाइल- 29.424, रिवाइज ...