नीट आंदोलन, भरत तिवारी प्रकरण और राशन कार्ड; भाजपा ने ढूंढ ली बांकीपुर में हार की वजह
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 6 -- बांकीपुर विधानसभा सीट गंवाने के बाद अब भाजपा में मंथन का दौर है। बुधवार को बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने इस हार की वजहों पर माथापच्ची की है। इस दौरान बांकीपुर में हार की कई बड़ी वजहें निकलकर सामने आई हैं। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार की बड़ी वजह विरोधियों की ओर से गढ़े गए नैरेटिव का कड़ा प्रतिकार नहीं किया जाना माना है। इसके अलावा राशन कार्ड बनाने में परेशानी, सेटेलाइट टाउनशिप में किसानों की ली जा रही जमीन के मसले पर भी लोगों में नाराजगी देखी गई। नीट आंदोलन के मसले पर युवाओं के आंदोलन का भी असर बांकीपुर में हुआ। प्रदेश भाजपा ने बुधवार को बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हार को लेकर गहन मंथन किया। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.