हापुड़, जून 21 -- नीट की परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में आधा किराया देकर सफर करने की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। जिसके बाद हापुड़ डिपो ने बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के इंतजाम किए हैं। रुटों पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। जनपद हापुड़ में आज संडे में नीट का एग्जाम होगा। यहां जिला हापुड़ में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाये गए हैं। इनमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। यहां जिले के अनेक अभ्यर्थी दूसरे जिलों में पेपर देने के लिए भी जाएंगे। शासन स्तर से नीट के अभ्यर्थियों के लिए आधा किराया देकर बसों में सफर करने की सुविधा दी गई है। जिसका अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा। विभिन्न रुटों पर नीट अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की फोटो कापी जमा करके बसों में आधा किराया देकर सफर कर सकेंगे。 यह भी पढ़ें- नीट अभ्यर...