नीट अभ्यर्थी दो दिन बस में मुफ्त सफर कर सकेंगे
फरीदाबाद, मई 23 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद,धनंजय चौहान। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 जून को होने वाली नीट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 20 और 21 जून को प्रदेशभर में सभी नीट अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर किसी भी रोडवेज बस में मुफ्त सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लगातार काम कर रही है, ताकि परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की। यह भी पढ़ें- NEET Exam: बच्चों को सम्राट अंकल का गिफ्ट; सरकारी बस भाड़ा माफ, मंदिर-NGO से खास अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.