नीट : 19 केंद्रों पर 9885 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में 19 केंद्रों पर 9885 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। नीट यूजी 2026 की परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रशासन की तरफ से 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर डेढ़ घंटा पहले ही अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा। सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटा पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.